Sant-Kabir-DasSant Kabir Das: Finding the Divine WithinSant-Kabir-Das

Last Updated on: 22nd December 2025, 01:42 pm

Sant Kabir Das: Finding the Divine Within

I am appending the famous poem by Sant Kabir Das, my favourite one, that comes to my mind very often. So, I cherish to share my thoughts about Sant Kabir Das, through this verse.

The poem by Sant Kabir Das serves as a profound rejection of external religiosity in favor of internal realization.

Sant Kabir Das inspires people to look within themselves rather than seek truth in rituals, appearances, or outward labels.  

Kabir believes that God is not found in physical structures such as temples or mosques, nor is He located in sacred sites like Kashi, Kailas, or through pilgrimages. He further dismisses the idea that the Divine can be reached through rituals, fasting, yoga, or renunciation. Instead, the poem conveys that God is omnipresent, residing within every living being and in every breath. Kabir asserts that if a seeker searches with true devotion, God can be found in a moment’s search,” because the Divine exists fundamentally in faith and belief.

His message teaches that humility, simplicity, and inner purity matter more than pride, status, or empty traditions. By speaking in plain, fearless words, Kabir encourages self-reflection and moral courage. His verses continue to guide people toward a life of honesty, compassion, and spiritual clarity.

1 मोको कहाँ ढूंढें रे बन्दे,
मैं तो तेरे पास में।

2 ना तीरथ में, ना मूरत में,
ना एकांत निवास में।

3 ना मंदिर में, ना मस्जिद में,
ना काबे कैलाश में।

4 ना मैं जप में, ना मैं तप में
ना मैं बरत उपास में

5 ना मैं क्रिया करर्म में रहता
ना ही जोग संन्यास में

6 नहीं प्राण में नहीं पिंड में,
ना हूँ मैं आकाश में ।

7 ना मैं पर्बत के  गुफा  में,
न  ही  स्वांसो के स्वास में ।

8 खोजी होए तुरंत मिल जाऊं,
एक पल की ही तलाश में ।


9 कहत कबीर सुनो भाई साधो
मैं तो हूं विश्वास में

1, इस  रहस्यवादी गीत के  माध्यम  से , कबीर कहते हैं कि ईश्वर को ढूँढने के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं है, वे हमारे पास ही हैं।

2. ईश्वर को पवित्र और तीर्थ स्थानों पर, या  एकांत  स्थल  पर  ढूढ़ना  भी   ढूँढना मूर्खता है।

3.ईश्वर किसी स्थान विशेष का नहीं है. ईश्वर ना तो मैं मंदिर में है, और ना ही मस्जिद में, ईश्वर  ना तो काबे में वैसे  है, और ना ही कैलाश में।  ईश्वर तो इस श्रष्टि के कण कण में व्याप्त है।

4. ईश्वर को  किसी भी जप  तप , ब्रत उपवास, या आडंबर से  नहीं  पाया  जा  सकता.

ईश्वर प्राप्ति का सरल साधन शुद्ध प्रेम और निर्मल भक्ति है

5. ईश्वर को  पाने  के  लिए  किसी भी क्रिया-कर्म, योग  या  सन्यास  की  जरूरत  नही ,

6. कबीर दास जी की इस पंक्ति का अर्थ है कि  ईश्वर न तो हमारे शरीर में है, न ही हमारी आत्मा में है और न ही ब्रह्मांड के आकाश में है।

7. ईश्वर त्रिकुटी भवर में भी नहीं हैं, बल्कि हर जीव की सांस में समाए हुए हैं। यहाँ ‘त्रिकुटी भवर’ का अर्थ है, मानव शरीर में भौंहों के बीच का स्थान, जहाँ ध्यान केंद्रित किया जाता है।

8. अगर कोई सच्चे मन से खोजे, तो उसे वह पल-भर की तलाश में मिल जाएगा.

9. कबीरदास समाज सुधारकों में अग्रणी थे. वह धर्म में फैले कुरीति और अंधविश्वास को नकारते थे. 

Play the video describing the poem